मंगलवार, 7 जुलाई 2009
संत्रास
सहरा की धूप में जो जल रहा था,
वेदना के गरल से जो गल रहा था,
काल के निर्मोह हाथों पल रहा था,
सुधा का प्याला उसे तुमने पिलाया ।
मौत के आगोश से तुमने बचाया ॥
जीवन का संघर्ष जिसको छल रहा था,
भरी जवानी में भी जो ढ़ल रहा था,
स्वयं का जीवन जिसको खल रहा था,
अंधकार में उर्मिल बन कर तुम आयीं ।
जीवन में जलनिधि बन कर तुम छायीं ॥
दुश्मन का कुचक्र हर पल चल रहा था,
चुपचाप वह हाथ अपने मल रहा था,
गिराया हर बार जब भी संभल रहा था,
करुणा को द्रावित कर आनंद बनाया ।
गहन वेदना को तुमने मधु रस पिलाया ॥
नयनों से अविरल कितना नीर बहाया,
शून्य गगन में निर्जन मन बिखरा पाया,
दग्ध दुख अभिशापित कर हृदय बसाया,
तप्त उर को अंक भर तुमने सहलाया ।
नयनों में भर छवि उसे अपना बनाया ॥
सुख की निर्मल छाया का भान कराया ।
गीत प्रीत का मीत बना कर उसे सुनाया ॥
वेदना के गरल से जो गल रहा था,
काल के निर्मोह हाथों पल रहा था,
सुधा का प्याला उसे तुमने पिलाया ।
मौत के आगोश से तुमने बचाया ॥
जीवन का संघर्ष जिसको छल रहा था,
भरी जवानी में भी जो ढ़ल रहा था,
स्वयं का जीवन जिसको खल रहा था,
अंधकार में उर्मिल बन कर तुम आयीं ।
जीवन में जलनिधि बन कर तुम छायीं ॥
दुश्मन का कुचक्र हर पल चल रहा था,
चुपचाप वह हाथ अपने मल रहा था,
गिराया हर बार जब भी संभल रहा था,
करुणा को द्रावित कर आनंद बनाया ।
गहन वेदना को तुमने मधु रस पिलाया ॥
नयनों से अविरल कितना नीर बहाया,
शून्य गगन में निर्जन मन बिखरा पाया,
दग्ध दुख अभिशापित कर हृदय बसाया,
तप्त उर को अंक भर तुमने सहलाया ।
नयनों में भर छवि उसे अपना बनाया ॥
सुख की निर्मल छाया का भान कराया ।
गीत प्रीत का मीत बना कर उसे सुनाया ॥
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2008
सूचना की ताकत कितनी असरकारी है
मंत्र. वह और उसका छोटा-सा पुराना ट्रांजिस्टर दोनों एक-दूसरे के पूरक थे। वह जहां भी होता था, वहां उसका यह ट्रांजिस्टर भी होता था। आज के जमाने में मुझे यह जोड़ी कुछ अजीब लगती थी, इसलिए एक दिन मैं पूछ ही बैठा।
उसने बताया कि इस ट्रांजिस्टर ने ही मुझे आईएएस बनाया है। मुझे समझाने के लिए उसने खुलासा किया कि दरअसल बात यह है कि मैं बचपन से ही न्यूज सुनने का आदी था। एक दिन मैंने रात के पौने नौ बजे की न्यूज में सुना कि अब आईएएस की परीक्षा हिंदी में भी दी जा सकती है। मैं था गांव का रहने वाला। अखबार आते नहीं थे। अंग्रेजी मुझे नहीं आती थी। यदि उस दिन मैं यह खबर नहीं सुन पाता, तो फिर मैं इसके लिए सोच भी नहीं सकता था।
आमतौर पर तो हम सभी को यही लगता है कि एक बड़ी उपलब्धि बड़ी बातों से मिलती है, लेकिन बड़ा सच तो यह है कि छोटी-छोटी बातें ही मिलकर बड़ी बनती हैं, बशर्ते हम उन छोटी बातों को पकड़ लें। दोस्तो! इस सच्ची कथा को सुनने के बाद मैंने तीन बातें हमेशा-हमेशा के लिए अपनी गांठ में बांध लीं। पहली बात तो यह कि जिंदगी में कभी भी सूचनाओं की उपेक्षा नहीं करूंगा।
न जाने कौन सी सूचना जिंदगी को बदल देने वाली सिद्ध हो जाए। हो सकता है कि एक सूचना को खोने का अर्थ एक सफलता को खोना ही हो। दूसरे यह कि अच्छी चीजों को जीवन की आदत बनाऊंगा, जैसा कि उसने समाचार सुनने को बनाया था। और तीसरी तथा आखिरी बात यह है कि जितना भी मेरी जिंदगी को बनाने और बढ़ाने में योगदान रहा है, मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा, जैसा कि मेरा वह मित्र ट्रांजिस्टर के साथ करता है।-लेखक समय एवं जीवन-प्रबंध के विशेषज्ञ हैं।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)